छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं धमकी दिए जाने संबंधी प्रकरण संज्ञान में आया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी महमूदाबाद एवं डॉ एम० एल० गंगवार ए०सी०एम०ओ० द्वारा स्थलीय निरीक्षण

सीतापुर सोशल मीडिया/शिकायत के माध्यम से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति), हाजीपुर में छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं धमकी दिए जाने संबंधी प्रकरण संज्ञान में आया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी महमूदाबाद एवं डॉ एम० एल० गंगवार ए०सी०एम०ओ० द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, वार्डन, शिक्षकों, संबंधित छात्रों एवं अन्य सह-छात्रों के बयान लिए गए। जांच में छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई तथा छात्रों ने आरोपों को निराधार एवं आपसी मनमुटाव से प्रेरित बताया। प्रकरण में पीड़ित बताए गए छात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसवां में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की चोट अथवा बाहरी/आंतरिक क्षति के प्रमाण नहीं पाए गए। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित छात्र प्रायः अपने निर्धारित कक्ष के स्थान पर अन्य कक्षों में जाता था तथा इस संबंध में विद्यालय प्रशासन द्वारा उसके अभिभावक को पूर्व में शिकायत की गई थी। जांच के दौरान विद्यालय परिसर में कथित घटना की पुष्टि करने वाला कोई स्वतंत्र तथ्य अथवा भौतिक साक्ष्य भी प्राप्त नहीं हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित छात्र द्वारा लगाए गए कथित दुर्व्यवहार के आरोप प्रथमदृष्टया निराधार, भ्रामक एवं आपसी मनमुटाव से प्रेरित पाए गए हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें