
मोहम्मदपुर सोहाग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सोहाग स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
ग्राम प्रधान संरक्षक सुनील कुमार द्विवेदी ‘पप्पू’ एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सुनील कुमार द्विवेदी ‘पप्पू’, रामखेलावन और रविशंकर ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए।
कार्यक्रम में रामखेलावन, रविशंकर, अभिषेक यादव, गणेश पटेल, दिव्या मिश्रा, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, संतोष कुमार शुक्ला, सूर्यप्रकाश द्विवेदी, बालेंद्र कुमार मिश्रा, राम प्यारे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।