प्राथमिक विद्यालय बहोरिकपुर में बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस, आईकार्ड व स्टेशनरी वितरित

प्राथमिक विद्यालय बहोरिकपुर में बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस, आईकार्ड व स्टेशनरी वितरित

कुंडा/प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय बहोरिकपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस, आईकार्ड और स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की मौजूदगी रही।खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को सामग्री वितरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार पांडे, सहायक अध्यापक विनीत पांडे, दिलीप कुमार, हरिश्चंद्र, बाबूलाल, आरपी हिंदी रमाकांत मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें