वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए अभियान में दो गिरफ्तार

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए अभियान में दो गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाघराय पुलिस ने ऑनलाइन प्राप्त वारंट के आधार पर आरोपितों की तलाश की।उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव ने हमराह आरक्षी यादवेन्द्र यादव के साथ बरबसपुर निवासी गुधुन प्रसाद (54) पुत्र राम स्वरूप को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने औतारपुर निवासी मुरली विश्वकर्मा (48) पुत्र राजबहादुर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें