इलाज के दौरान मरीज की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान मरीज की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस को दी तहरीर

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्वजन को समझाकर मामला शांत कराया। मृतक के पुत्र ने अस्पताल संचालक चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले बल्लू पुत्र अशोक कुमार गुप्ता के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनके पिता अशोक कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कुंडा नगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।बल्लू का आरोप है कि पिता की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने चिकित्सक से कई बार मरीज को डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की हालत बिगड़ती गई और अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।मरीज की मौत की जानकारी होने पर स्वजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को समझाकर शांत कराया। मृतक के पुत्र ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें