
मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज मिशन शक्ति चरण-5 के तहत महेशगंज थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया गया। महिलाओं को थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407361 तथा थाना महेशगंज के सीयूजी नंबर 9454404117 की जानकारी भी दी गई।पुलिस ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर बिना संकोच इनका उपयोग करें। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप न रहें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता का संदेश दिया।