जिलाधिकारी से मुलाकात कर रिंकी मिश्रा के परिवार की समस्याओं से कराया अवगत, तत्काल सहायता एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की हुई कार्यवाही

जिलाधिकारी से मुलाकात कर रिंकी मिश्रा के परिवार की समस्याओं से कराया अवगत, तत्काल सहायता एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की हुई कार्यवाही

प्रतापगढ़। आज रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय जी से मुलाकात कर ग्राम हरनाहपुर निवासी श्रीमती रिंकी मिश्रा की दयनीय आर्थिक स्थिति एवं उनके परिवार की समस्याओं से अवगत कराया तथा परिवार को आवश्यक सहायता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कर परिवार की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई
स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि श्रीमती रिंकी मिश्रा पत्नी स्वर्गीय पुष्पराज मिश्र अपने चार पुत्रियों एवं वयोवृद्ध ससुर श्री दिवाकर मिश्र के साथ 04 से 05 कमरों के खपरैल मकान में निवास कर रही हैं, जिसमें एक कमरे की पीछे की दीवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है
प्रशासन द्वारा तत्काल निम्न कार्यवाही सुनिश्चित की गई
रिंकी मिश्रा को आपदा राहत कोष से अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन कराया गया है, जिससे शीघ्र आवास निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो सकेगी
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवेदन कराया गया है
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कराया गया है, जिससे निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्राप्त हो सकेगा
रिंकी मिश्रा की दो पुत्रियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन कराया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बालिका को प्रतिमाह ₹2,500 की सहायता प्राप्त हो सकेगा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीमती रिंकी मिश्रा को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है, जिससे वह स्वरोजगार कर सकेंगी।
रिंकी मिश्रा वर्तमान में निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित हैं तथा उनके ससुर श्री दिवाकर मिश्र को वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त हो रही है। 75 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण उनके ससुर का आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु भी आवेदन कराया गया है
पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस परिवार को सभी आवश्यक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही सराहनीय है
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें