पुरैनी पुल के पास नहर में युवक के कूदने की आशंका, तौलिया-चप्पल मिलने से मचा हड़कंप

पुरैनी पुल के पास नहर में युवक के कूदने की आशंका, तौलिया-चप्पल मिलने से मचा हड़कंप

गोताखोरों की तलाश के बावजूद नहीं मिला युवक, नहर किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

सीतापुर/बिसवाँ। बिसवाँ क्षेत्र में पुरैनी पुल के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे एक युवक की तौलिया और चप्पल मिलने के बाद उसके नहर में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर में काफी देर तक युवक की तलाश कराई गई।
बताया जा रहा है कि रामविलास यादव सुबह करीब छह बजे तौलिया लेकर काम के लिए घर से निकले थे। करीब साढ़े 12 बजे पुरानी पुल के पास उनकी तौलिया और चप्पल मिलने के बाद लोगों ने आशंका जताई कि उन्होंने नहर में छलांग लगा दी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। गोताखोरों को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोपहर तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच सके। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर और पुलों के आसपास लगातार हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने नहर के आसपास स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू नाव और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। युवक के नहर में कूदने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें