
खनवारी ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक ने फर्जी मुकदमों में फंसाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
कुंडा/प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के खनवारी गांव में ग्राम प्रधान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। गांव के बुजुर्गों, महिलाओं समेत कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा विरोध करने वाले ग्रामीणों को कथित रूप से फर्जी मुकदमों में फंसाने का दबाव बनाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है और कई लोग अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखने से भी कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होने पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।