
सड़क हादसे में तीन घायल गंभीर रेफर
कुंडा प्रतापगढ़।हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी राजकुमार का 24 वर्षीय बेटा शेखर विश्वकर्मा अपने गांव के ही साथी शिव शंकर यादव के 20 वर्षीय बेटे शैलेन्द्र यादव के साथ शुकवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह लोग हाइवे पर पहुंचे वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। कोतवाली के खेमीपुर गांव निवासी मुश्ताक अहमद का 25 वर्षीय बेटा मो. कैफ बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।