फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से पासपोर्ट बनवाने का आरोप, कुंडा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

कुंडा, प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम एवं जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग पहचान के आधार पर दो पासपोर्ट प्राप्त किए थे।पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि पासपोर्ट संख्या J6204954 दिनांक 14 फरवरी 2011 को मोहद आदिल पुत्र मोहद इब्राहीम, जन्मतिथि 15 अगस्त 1987 के नाम से जारी हुआ था। वहीं दूसरा पासपोर्ट संख्या R68800219 दिनांक 6 फरवरी 2018 को आदिल अंसारी पुत्र मो. इब्राहीम, जन्मतिथि 1 फरवरी 1992 के नाम से जारी होना पाया गया।दोनों पासपोर्ट में नाम एवं जन्मतिथि अलग-अलग पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट प्राप्त किए जाने का मामला माना। इस संबंध में थाना कुंडा में मु0अ0सं0 305/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 474 तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी), 12(1)(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल आर्यन गुप्ता की टीम ने अभियोग से संबंधित आरोपी आदिल अंसारी पुत्र मो. इब्राहीम, निवासी ग्राम दिलेरगंज, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष को थाना क्षेत्र के पूरेधनऊ के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें