प्रख्यात कथा व्यास देवव्रत महाराज से भयहरण नाथ धाम के समाज शेखर ने सपरिवार की मुलाकात / नागपंचमी पर किया आमंत्रित”

“प्रख्यात कथा व्यास देवव्रत महाराज से भयहरण नाथ धाम के समाज शेखर ने सपरिवार की मुलाकात / नागपंचमी पर किया आमंत्रित”

प्रतापगढ़ गौरव सम्मान समिति की बैठक शीघ्र, प्रस्तावों पर होगा अंतिम निर्णय”
घुघुरी लोक उत्सव में सावनी रंग में रंगेगा भयहरण नाथ धाम”

ब्यूरो चीफ /प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम के महासचिव समाज शेखर ने प्रख्यात कथा व्यास एवं सिद्ध संत देवव्रत महाराज से सावन मास में प्रयागराज के शिव कोटि तीर्थ में भेंट कर नागपंचमी पर होने वाले घुघुरी लोक उत्सव में आमंत्रित किया। साथ ही जनपद, क्षेत्र व समाज के आध्यात्मिक व भौतिक उत्थान तथा भावी योजनाओं पर सार्थक संवाद किया गया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी प्रीति समाज व पुत्र यथार्थ शेखर भी उपस्थित रहे।
भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि 12 अगस्त तक *प्रतापगढ़ गौरव सम्मान हेतु आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी व आयुक्त आर.एस. वर्मा* की अध्यक्षता में कर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। आगामी 17 अगस्त को भयहरण नाथ धाम में आयोजित घुघुरी लोक उत्सव में गत वर्षों की भांति यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर प्रतिभाशाली महिलाओं को गुड़िया सम्मान व जीवनपर्यंत उत्कृष्ट कार्यों हेतु विशिष्ट नागरिकों को आजादी के महान नायक *बाबू गुलाब सिंह “समाज रत्न” सम्मान* प्रदान किया जाएगा।
घुघुरी लोक उत्सव के कार्यक्रम की प्रारंभिक जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया कि इस अवसर पर 2 किलोमीटर तेज दौड़ प्रतियोगिता होगी, वहीं गुड्डा-गुड़िया व फुलझड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। लोक व्यंजन प्रभु भयहरण नाथ महादेव को समर्पित कर जनसामान्य को प्रसाद रूप में वितरित होगा।
लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, आल्हा, सावनी गीत आदि का गायन, सुरुचिपूर्ण काव्य पाठ व संत वचन श्रवण का लाभ मिलेगा। विकास विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा सूचना विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन व जागरूकता पैदा की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें