महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से बचा एक परिवार, दंपती ने फिर साथ रहने का लिया फैसला

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से बचा एक परिवार, दंपती ने फिर साथ रहने का लिया फैसला

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ लगातार पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में प्रकोष्ठ की टीम ने आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे एक दंपती के बीच सुलह-समझौता कराकर एक परिवार को टूटने से बचा लिया।

प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक मिनाक्षी पाण्डेय के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया गया। बातचीत के दौरान दोनों ने अपने गिले-शिकवे दूर किए और आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

आपसी विश्वास और समझदारी के साथ दंपती ने नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। महिला सहायता प्रकोष्ठ ने बताया कि पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें