गुमटी में चोरी का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, भेजा गया जेल

गुमटी में चोरी का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, भेजा गया जेल

महमूदाबाद  /सीतापुर

जनपद के महमूदाबाद कस्बा क्षेत्र में देर रात एक परचून की गुमटी (दुकान) का ताला तोड़ते समय स्थानीय लोगों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी का नाम व पता: अखिलेश उर्फ नेता
पुत्र पुत्तीलाल,
निवासी- महमूदाबाद, सीतापुर।
बरामदगी: तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 16 क्लिनिक प्लस शैंपू पाउच और ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई एक हथौड़ी बरामद हुई।

पुलिस कार्रवाई: पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें