प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 376 गुम मोबाइल बरामद, 67.68 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 376 गुम मोबाइल बरामद, 67.68 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने आधुनिक तकनीक और CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 376 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 67.68 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की साइबर टीमों और सर्विलांस सेल ने संयुक्त अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित एवं तकनीकी कार्यप्रणाली की सराहना की।पुलिस के अनुसार, मोबाइल बरामदगी में लगातार सुधार हो रहा है। जून माह में बरामदगी में 65.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने के साथ जनपद की रैंकिंग 40वें से 10वें स्थान पर पहुंची थी, जबकि जुलाई माह में मोबाइल बरामदगी का प्रतिशत बढ़कर 87.9 प्रतिशत हो गया।बरामद मोबाइल फोनों में Vivo के 80, Realme के 46, Oppo के 42, Samsung के 36, Redmi के 30, Tecno और Poco के 15-15, Motorola के 13, OnePlus के 12, Infinix के 9, iQOO के 6, Nothing के 3, Google Pixel और Itel का 1-1 तथा अन्य कंपनियों के 58 मोबाइल शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से IMEI नंबर ब्लॉक कराएं, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लोगों से मोबाइल सिम तत्काल ब्लॉक कराने और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की भी अपील की।मोबाइल बरामदगी अभियान में प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक अजित सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सेल एवं जनपद के सभी थानों की साइबर टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें