
गोतनी चौराहे पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
मानिकपुर, प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना मानिकपुर की एंटी रोमियो टीम ने गोतनी चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताते हुए सलाह दी कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस ने इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा स्वास्थ्य सेवा-102 एवं 108 के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके अलावा थाना मानिकपुर में संचालित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407350 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।