जलभराव और कीचड़ से ध्वस्त हुआ गांव का रास्ता, 10 घरों का आवागमन प्रभावित

जलभराव और कीचड़ से ध्वस्त हुआ गांव का रास्ता, 10 घरों का आवागमन प्रभावित

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड की ग्राम सभा ऐमापुर बिंधन स्थित बहादुर का पुरवा गांव का संपर्क मार्ग जलभराव और कीचड़ के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर लगभग एक फीट गहरा गड्ढा बन जाने से उसमें पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण वरुण मिश्रा, ननकू तिवारी, प्रमोद तिवारी और दुर्गेश तिवारी ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी बाबागंज से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने से करीब 10 परिवारों का आवागमन प्रभावित है। चार पहिया वाहन गांव के बाहर राम मणि तिवारी उर्फ छोटे के घर के सामने ही खड़े करने पड़ते हैं, क्योंकि खराब रास्ते के कारण वाहन गांव के भीतर नहीं जा पाते।

सोमवार को ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बाबागंज से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बाबागंज विजय शंकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और शीघ्र ही सड़क की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें