
युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना
सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है।
जिला स्तर पर आर० एम० पी० पी० जी० कॉलेज में लगभग 200 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों एवं डी.पी. वर्मा डिग्री कॉलेज , सीतापुर शिक्षण संस्थान , हिन्दू कन्या महाविद्यालय , राजकीय महिला महाविद्यालय के माय
भारत -एन०एस०एस० स्वयंसेवकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संवाद सुना और नशा मुक्त भारत की शपथ ली ।
ब्लॉक मिश्रिख में माय भारत स्वयंसेवक अभय शुक्ला एवं सुदामा दीक्षित के संयोजन में श्री अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज, नैमिषारण्य (सीतापुर) में 50 से अधिक युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन लाइव टीवी के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा “विकसित भारत” के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति की शपथ, जनजागरूकता गतिविधियाँ तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला युवा अधिकारी , माय भारत , प्रतिमा वर्मा ने जनपद के युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।