
विद्यालयों में सफाई कर्मी ना पहुंचने से शिक्षकों में रोष
खंड शिक्षा अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
विकास मिश्रा /संवाददाता /नैमिष टुडे
सकरन/सीतापुर विकास खंड सकरन के परिषदीय विद्यालयों में सफाई कर्मियों के न पहुंचने से नाराज शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ प्रजापति को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें शिक्षकों के द्वारा बताया गया है विद्यालयों में दैनिक रूप से सफ़ाई कर्मियों की उपस्थिति न होने के कारण विद्यालयों में बड़ी बड़ी घास लगी हुई है जिससे सांप कीड़ों का डर बना रहता है शौचालयों में बुरी तरह गंदगी फैली रहती है जबकि कभी कभी अध्यापक प्राइवेट कर्मी को बुलाकर साफ सफाई करवाई जाती है लेकिन फिर भी विद्यालय की संपूर्ण साफ सफाई अति आवश्यक है जिसके लिए सफाई कर्मियों की दैनिक उपस्थिति अनिवार्य है इस समस्या पर एक साथ आवाज बुलंद करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल,कृष्णकांत, जगदम्बा प्रसाद, विनोद कुमार,परवेज अहमद,इमरान खान आदि दर्जनों शिक्षकों सहित प्रार्थना पत्र देकर मांग की