25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को महेशगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को महेशगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी लाइसेंस पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री का आरोप, एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज पुलिस, स्पेशल टीम, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर औषधि अनुज्ञप्ति (ड्रग लाइसेंस) प्राप्त कर कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं बिक्री के मामले में ₹25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक की शिकायत पर 16 दिसंबर 2025 को थाना महेशगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि एक फर्जी औषधि लाइसेंस का कथित रूप से दुरुपयोग कर विभिन्न जनपदों से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त न्यू फेन्सेडिल कफ सिरप खरीदी गई। सत्यापन में संबंधित पते पर कोई मेडिकल स्टोर संचालित नहीं मिला और न ही दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया गया।

विवेचना के दौरान मामले में एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गईं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उस पर ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।थाना प्रभारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आयुष प्रताप सिंह उर्फ सिंह आयुष प्रताप विनोद (25 वर्ष) निवासी ग्राम इटौरी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर को थाना महेशगंज क्षेत्र के लालापुर बड़ी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष महेशगंज संदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें