कुंडा में निःशुल्क बोन, न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

कुंडा में निःशुल्क बोन, न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे के सेवा सदन अस्पताल वाली गली स्थित आशीर्वाद फिजियोथेरेपी सेंटर पर 28 जुलाई को हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), न्यूरोपैथी टेस्ट एवं फिजियोथेरेपी परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ने किया, जबकि डॉ. विजय शुक्ला, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट एवं डायरेक्टर, आशीर्वाद फिजियोथेरेपी सेंटर, कुंडा का विशेष सहयोग रहा।शिविर में 350 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उनकी निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया गया। मरीजों को बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श, फिजियोथेरेपी संबंधी सलाह तथा आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।इस दौरान ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, घुटने एवं कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, डायबिटिक न्यूरोपैथी सहित अन्य अस्थि एवं तंत्रिका संबंधी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, कुंडा रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट केशरी नंदन पाण्डेय, दिनेश मिश्र (प्रबंधक, आरएसएमपी डिग्री कॉलेज, आजादनगर), सर्वोदय मिश्रा, अनुपम शुक्ला, धर्मेंद्र द्विवेदी तथा यशवंत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन पर बल दिया।शिविर के समापन पर डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ने सहयोगी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. विजय शुक्ला, डॉ. शिवम पटेल (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. महेश शुक्ला (फिजियोथेरेपिस्ट) सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें