
कोतवाली मिश्रित में पुलिस की निष्क्रिय कार्य शैली से अपराधो की बाढ
मिश्रित सीतापुर / मिश्रित कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों का सिलसिला जोरों पर चल रहा है । महिला सशक्तिकरण के लिए थाना क्षेत्र और गांव क्षेत्र पर पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले महिला सशक्तिकरण का कोई असर सोहदो और दुराचारियों पर नहीं पड़ रहा है । अभी बीते मंगलवार को नैमिषारण्य कल्ली मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार तीन सोहदो द्वारा स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर वापस जा रही दो सहेलियों के साथ घटित छेड़छाड़ की घटना अभी ठंडी नहीं हो पाई थी । इस घटना के अगले दिन 29 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलियापुर में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ लग भग 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा देर सायं सात-आठ बजे के मध्य किए गए दुराचार की घटना ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलियापुर निवासी दलित बिरादरी का एक व्यक्ति और उसकी पत्नी कल बीते 29 जुलाई को कहीं काम से बाहर गए हुए थे । घर में अपने बाबा के साथ 5 वर्षीय एक बालिका थी । सायं सात-आठ बजे के मध्य बालिका घर के बाहर खड़ी अपने माता-पिता की राह देख रही थी । तभी गांव का ही निवासी 45 वर्षीय एक अधेड़ वहां पहुंच गया और दुकान से टाफी बिस्किट देकर बालिका के दरवाजे तक बाहर गया और बाहर पड़े छप्पर के नीचे बालिका के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दे डाला । रोती बिलखती और खू से लतपथ घर के अंदर पहुंची अपने बाबा को पूरी बात बताई । इसी बीच उसके माता-पिता भी घर आ गए । मां ने पुलिस को सूचना दी । जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालिका के साथ दुराचार करने वाले अधेड़ को दबोच लिया । मांमले को लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है । इतना ही नहीं इसके पहले बीते मंगलवार को स्कूल से पढ़कर साइकिल द्वारा अपने घर वापस जा रही दो बालिकाओं के साथ नैमिषारण्य कल्ली मार्ग पर ग्राम जमुनापुर के निकट सुनसान और झाड झंखाड वाले क्षेत्र में नैमिषारण्य की ओर से आ रहे बुलट मोटरसाइकिल सवार तीन सोहदो ने छेड़ छाड़ की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया । इसे बीच एक बालिका शोर मचाते हुए साइकिल मौके पर छोड़कर घर चली गई । दूसरी बालिका के शोर मचाने पर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर एक सोहदे को मौके पर दबोच लिया । जबकि दो मोटरसाइकिल से निकल भागने में सफल रहे । घटना की सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके से भागे दोनों सोहदो को भी दबोच कर अपने कब्जे में कर लिया है । उनके विरुद्ध भी अग्रिम कार्यवाही करने में पुलिस जुटी हुई हैं ।