
पूरेगुलाल के ब्रह्मवीर बाबा धाम में हुआ भव्य अखंड रामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन
उड़ैयाडीह/प्रतापगढ़
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बेदुआ के राजस्व ग्राम पूरे गुलालपुर में स्थित प्राचीन श्री ब्रह्मवीर बाबा धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया lकार्यक्रम के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा बाबा एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया आयोजकों के अनुसार 29 जुलाई 2026 बुधवार को अखंड पाठ की पूर्णाहुति, वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन तथा सायं 5:00 बजे से विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।लगभग ढाई सौ वर्ष प्राचीन लोकआस्था के इस केंद्र पर प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुँचते हैं। वर्तमान में लगभग 05 बीघा 02 बिस्वा विस्तृत मंदिर परिसर एवं मैदान का संरक्षण एवं प्रबंधन श्री ब्रह्मवीर बाबा देवस्थल ट्रस्ट, पूरे गुलाल द्वारा आयोजित किया गया lट्रस्ट के अध्यक्ष दयाशंकर पांडे ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता कर बाबा का आशीर्वाद एवं महा प्रसाद ग्रहण करने की अपील पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा l इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष धर्मराज पांडे, सचिव रत्नेश पांडे, महासचिव दिनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, लीगल एडवाइजर राकेश मिश्रा एडवोकेट तथा प्रशासनिक अधिकारी अरुण पांडे मेजर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।