सीओ कार्यालय मिश्रित में सौरभ किशोर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं 

सीओ कार्यालय मिश्रित में सौरभ किशोर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं

मिश्रित सीतापुर / आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर सीओ कार्यालय, मिश्रित पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम कुंवरापुर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना । ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्यवाही और न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित राव, मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भजनलाल प्रियदर्शी, विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समांधान की मांग का समर्थन किया । सौरभ किशोर ने फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और न्याय पाने का अधिकार है । प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समांधान सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी हमेशा गरीब, वंचित, शोषित एवं पीड़ित समाज की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें