
राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विकास मिश्रा
संवाददाता नैमिष टुडे
सकरन/ सीतापुर में 22 जुलाई दिन बुधवार को ब्लॉक सभागार सांडा सकरन में राष्ट्रीय रोजगार अभियान के तहत इसमें पांच बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया जिसमें पंचायत डेवलपमेंट प्लान, पीपल्स प्लान कैंपेन, ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान, जिला पंचायत डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा की गई इसके साथ ही पोर्टल सभासार एआई वर्जन एवं पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 की लॉन्चिंग पर भी चर्चा की गई जिसमें ग्राम पंचायत के बहुमुखी विकास के लिए स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़कें,पेयजल,लघु उद्योग,ग्रामीण आवास,मत्स्य पालन,कृषि विस्तार,भूमि सुधार,मृदा परीक्षण,पशुपालन, कुटीर उद्योग,जल संरक्षण,ग्रामीण विद्युतीकरण आदि विषयों पर चर्चा की गई इस प्रशिक्षण शिविर में अनुराग बाजपेयी,अमित शुक्ला के सभी पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया गया इस मौके पर सचिव संघ के अध्यक्ष अजीत यादव उमाकांत शैलेंद्र दीक्षित प्रदीप चौधरी अनूप वर्मा कीर्ति वर्मा के साथ-साथ अमन वर्मा, राम निवास मिश्रा,पवन कुमार,अंकित वर्मा, संजय निषाद, आदर्श वर्मा, प्रतीक्षा, रिंकी के साथ-साथ सभी पंचायत सहायक मौजूद रहे।