
लालगंज और कुण्डा में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की गुहार
लालगंज प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज,कुंडा और इसके आसपास के दर्जनों गांव में इन दोनों अवाोषित और मनमानी बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है।भयंकर गर्मी और उमस के बीच घंटे तक बिजली गायब रहने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है इस गंभीर समस्या को लेकर लालगंज तहसील के पतुलकी गांव निवासी धीरज सिंह ने सीधे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मामले की शिकायत की है,और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त और निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के स्पष्ट एवं सत्य निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर स्थित बिल्कुल उल्टी है विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की गोल लापरवाही और लचर कार्यप्रणाली के कारण आम जनता में सरकार के प्रति भारी रोस पनप रहा है।