
सियारों के हमले से पिता-पुत्र समेत चार भैंसे हुई घायल,
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
गोंदलामऊ सीतापुर
संदना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सोमवार सुबह सियारों के हमले से हड़कंप मच गया। खेत जा रहे राजपाल सिंह (70) और उनके पुत्र रघुवीर सिंह (35) पर दो सियारों ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सियारों को खदेड़ा। वहां से भागते समय सियारों ने गांव में बंधी चार भैंसों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हमला करने वाले एक सियार को पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वन विभाग द्वारा निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।