एक पौध मां के नाम रोपित करने का एलायंस क्लब चला रहा अभियान

एक पौध मां के नाम रोपित करने का एलायंस क्लब चला रहा अभियान
एक पेड़ मां के नाम ताकि हरियाली को मिले मुकाम रोशनलाल उमरवैश्य

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा आज पौधरोपण व पौधवितरण अभियान में शामिल होकर रानीगंज तहसील के तौकलपुर में पौधरोपण किया एवं चिलबिला, सिविल लाइन दहिलामऊ आदि जगहों पर क्लब के पदाधिकारीयों के साथ एक पेड़ मां के नाम पौधरोपित कर पौध वितरण भी किया गया।
क्लब के डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि चिलबिला नगर में पौध वितरीत कर सभी से अनुरोध किया गया कि आप सब इस अभियान में जुड़कर मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर उसकी सुरक्षा करें। जैसे मां ने हम सब का किया था। पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी भी है। शिवम यादव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, डॉ0 लक्ष्मीकांत द्विवेदी वन विभाग, डॉ0 गौरी शंकर, रूपेश कुमार यादव, अजीत कुमार फॉरेस्ट, डॉ दयाराम मौर्य, शनि महाराज, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, विवेक कुमार, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, ज्योति, मेघा, सुधा अग्रवाल आदि ने क्लब के साथ पौधरोपण किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें