
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
अरुण कुमार दुबे /ब्यूरो चीफ
जौनपुर। थाना बरसठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2026 में धारा 109(1), 118(2), 351(3) एवं 61(2) बीएनएस के तहत वांछित नीरज सिंह पत्नी सुभाष सिंह निवासी बारीगांव, जिलेदार सिंह पुत्र स्व. शालिग्राम सिंह निवासी कान्हपुर तथा सुनील सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी कान्हपुर को मुखबिर की सूचना पर उनके गांवों से गिरफ्तार किया गया।
बरसठी पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।