दो विधायकों के चक्कर में फंसा सड़क का चौड़ीकरण गड्ढा युक्त सड़क के कारण राहगीर परेशान

दो विधायकों के चक्कर में फंसा सड़क का चौड़ीकरण

गड्ढा युक्त सड़क के कारण राहगीर परेशान

संवाददाता/ विकास मिश्रा

सकरन (सीतापुर) दस साल से गड्ढा युक्त मार्ग से निकल रहे बीस से ऊपर गांवों के लोग विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं दुरुस्त हो सका टूटा फूटा मार्ग।
विकास खण्ड सकरन में सकरन बिसवां मार्ग को जोड़ने वाला खानपुर पतरासा मार्ग जिसकी लम्बाई करीब 15 किलोमीटर है यह मार्ग सकरन बिसवां मार्ग से रेउसा तंबौर मार्ग को जोड़ता है दो विधान सभाओं लहरपुर व रेउसा में पड़ने वाले इस मार्ग पर खानपुर, लहसडा, बोहरा, डिगिहा, रूद्रपुर,लंघनिया पर्वतपुर, बेलवा, सुकेठा, जालिमपुर, बरबटा, हरीपुरआदि समेत बीस से ऊपर गांवों के हजारों लोग हर रोज जिला मुख्यालय तहसील, ब्लॉक, अस्पताल आदि जगहों पर आते जाते हैं तथा इसी मार्ग से शाहपुर,सांडा, तंबौर आदि कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं भी निकलते हैं जो गधों की वजह से गिर जाते हैं चोटिल हो जाते हैं इस मार्ग की विगत दस वर्षों से मरम्मत न होने की वजह से मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमें बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारण कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी रहती है जिससे लोगों को आने जाने व अपने वाहन निकालने से भारी परेशानी होती हैं ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग दो विधान सभा क्षेत्रों में होने की वजह से कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता मार्ग को दुरूस्त कराए जाने के लिए कई बार ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई मगर खराब मार्ग ठीक नहीं करवाया गया ग्रामीण अनिल यादव, विकास मिश्र, विजय मिश्रा,मनोज कुमार, गुड्डू, महादेव,सरोज शुक्ला, धीरज पांडे,केतन मिश्रा,सियाराम आदि ने खराब पड़े मार्ग को दुरूस्त कराए जाने की मांग की है। जब इस मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई साहब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसको हमने दो-तीन बार चौड़ीकरण में डाला है लेकिन दो विधायकों के चक्कर में इसका चौड़ीकरण नहीं हो पाता।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें