सीतापुर के लौली गांव में चल रहा मनरेगा में फर्जी हाजरी का खेल , पंचायत मित्र और प्रधान की मिलीभगत से निकल रहा फर्जी भुगतान

सीतापुर के लौली गांव में चल रहा मनरेगा में फर्जी हाजरी का खेल , पंचायत मित्र और प्रधान की मिलीभगत से निकल रहा फर्जी भुगतान

संवाददाता/ सीतापुर

सीतापुर के मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लौली में फर्जी मनरेगा भुगतान का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार कम से कम 10 से भी ज्यादा लोगों को सुबह हाजरी के लिए बुला कर उन्हें बुलाया जाता है जिसके बाद वह सभी अपने अपने घरों के लिए चले जाते है , ग्रामीणों के अनुसार यह मामला 2 हफ्तों से चल रहा है और फर्जी हाजरी लगवाने के बाद उन्हें फिर घर के लिए भेज देते है , पंचायत मित्र और प्रधान की मिलीभगत होने से कोई कुछ नहीं बोल पाता जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भरा हुआ है , आखिर कब तक चलेगा फर्जी भुगतान का खेल ,
कौन है जिम्मेदार
जानकारी के अनुसार बताया गया कि कुछ लोगों के पैसों से मनरेगा का काम पास हुआ था जिसके वजह से फर्जी हाजरी का खेल चल रहा है , लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी इस मामले को संज्ञान में न लेते हुए आंखें बंद करके बैठे है ,
ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले में डीएम साहब को शिकायत के माध्यम से अपने गांव की समस्या देंगे ,

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें