सकरन को मिले नए खंड शिक्षा अधिकारी , सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने संभाला कार्यभार,

सकरन को मिले नए खंड शिक्षा अधिकारी

, सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने संभाला कार्यभार,

नैमिष टुडे संवाददाता विकास मिश्रा

सांडा (सीतापुर) विकास क्षेत्र सकरन के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
ज्ञात हो कि सकरन के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद रेउसा के खंड शिक्षा अधिकारी राम जनक वर्मा को सकरन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। बाद में श्री वर्मा का डायट में प्रवक्ता पद पर चयन होने के उपरांत लहरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को सकरन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। विभागीय आदेशानुसार सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्रनाथ प्रजापति ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित छात्र उपस्थिति तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं विभागीय कर्मचारियों से अपील है कि पारदर्शिता, अनुशासन, समन्वय और टीम भावना के साथ विकास क्षेत्र सकरन को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, मंत्री मो आरिफ, जूनियर संघ अध्यक्ष विनोद कुमार के साथ साथ संगठन के पदाधिकारी कृष्ण कांत, दिनेश मिश्र, लक्षमेंद्र मिश्र, सारदा प्रसाद, मनीष त्रिवेदी, मधुकर वर्मा, चाँद मोहम्मद, राजेश भार्गव, पतिराम, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें