वीरवर रामकी चाहर का मनाया बलिदान दिवस

वीरवर रामकी चाहर का मनाया बलिदान दिवस

विष्णु सिकरवार
आगरा। मंगलवार को आगरा जगनेर रोड स्थित बी.आर.गार्डन गहर्रा की प्याऊ पर चाहर खाप के तत्वाधान में रामकी चाहर की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप सिंह चाहर संचालन खाप के प्रवक्ता मास्टर सुखवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सम्मानित सरदारी ने उपस्थिति दर्ज कराकर रामकी चाहर को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक अपने -अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि पूर्व एडिशनल कमिश्नर यादराम सिंह वर्मा ने बताया की रामकी चाहर और राजाराम जाट ने मिलकर सिकंदरा स्थित अकबर की कब्र को खोद कर हड्डियां निकालकर उन्हें जलाकर यमुना नदी में फेंक दिया।विशिष्ट अतिथि योगेश चाहर भरतपुर ने बताया औरंगजेब के सेनापति ने रामकी चाहर से भयभीत होकर जहर की पुड़िया खाकर आत्महत्या कर ली जोकी इतिहास की प्रथम घटना है। खाप के संरक्षक बी.ओ.उदयवीर सिंह ने कहा समाज के लोगों को रामकी चाहर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। दूरदर्शन कलाकार महावीर चाहर व जितेन्द्र चाहर ऊर्फ लाला भैया ने रामकी चाहर की शौर्य गाथाओं का कविताओं के माध्यम से गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ अग्निकांड में 6 लोगों की जान बचाने वाले महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर श्री समरवीर चाहर की वीरता के सम्मान में उनकी अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई समाजसेवी कुंवर शौर्यन्द्र चाहर का साफा पटुका पहनाकर स्वागत कर वीरता सम्मान दिया। इस मौके पर सूबेदार नेत्रपाल सिंह,टीकम चाहर,सौरभ चाहर,दीपक, पवन,भरत,अनिल,रामनिवास,राजू भगत, कैप्टन महेश,कैप्टन राजनलाल,बंटी चौधरी,सूबेदारम शिवकुमार जुरेल,शिवराम दरोगा,विनोद चाहर,संजय खिरवार,डॉक्टर नेत्रपाल,अजित प्रधान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें