राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकाला

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकाला

प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का आयोजन किया गया।
अम्बेडकर चौराहे,पुलिस लाइन,राजापाल टंकी चौराहे से ट्रेजरी चौराहा स्तिथ श्री हनुमान मन्दिर पहुंच कर श्री सुन्दर काण्ड पाठ एवम श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया l जहां भगवान श्रीराम से दोषियों एवं सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और मंदिरों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सरकार श्री राम मंदिर साइन बोर्ड का गठन क्यों नहीं कर रही है जबकि श्री राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों द्वारा 70 बार चोरी की गई l

जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए l

जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी ने कहा कि संघ-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त कर चंपत राय की चंडाल चौकड़ी ने गरीब जनता द्वारा चढ़ाए गए प्रभु श्री राम के चढ़ावे, आभूषण, दान और शिलाओं को लूट लिया।
पाखंडी संघियों-भाजपाईयों ने इस देश की करोड़ो हिंदू जनता की आस्था को अपने फायदे के लिए रौंद दिया l

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह,बी पी त्रिपाठी, मासूम हैदर, प्रदीप द्विवेदी, प्रशांत सिंह प्रिशु, यश द्विवेदी, मो.इस्तियाक, सरोज कश्यप,सुरेश कुमार सरोज, डॉ दीपक त्रिपाठी, भवानी शंकर दुबे, मोहम्मद वसीम, मकरंद शुक्ला, सोनी तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, अशोक सिंह, उमेश तिवारी, राधेश्याम दुबे, रविंद्र मिश्रा, धर्मराज सिंह, सुरेश दुबे, रवि प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, इंद्रदेव पांडे, सद्दाम हुसैन, आशा,सुमन,आशिक अली,अबू शमा, सुभाष तिवारी सलमान खान,किशन सिंह, अनिल मौर्य,मनोज कुमार,देवमणि पाण्डेय,नूर आलम,फरीद भाई, जमाल, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें