
अवैध शराब बरामद, दो थानों में अलग अलग मुकदमा
– लहन को मौके पर नष्ट कराती आबकारी टीम
लालगंज, प्रतापगढ़। आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी कर आरोपियों के पास से बीस लीटर अवैध शराब तथा दो कुंटल लहन बरामद की गयी है। सांगीपुर थाना के तारापुर व भगतपुर तथा लालगंज के सरैंया गांव में आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी में बरामद हुयी लहन को मौके पर ही प्रवर्तन टीम ने नष्ट कराया। वहीं तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लालगंज एवं सांगीपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।