ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारी मौन,आखिर कार्यवाई करेगा कौन

ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारी मौन,आखिर कार्यवाई करेगा कौन

 

पसगवां खीरी ग्राम पंचायत जमुनिया शहवाज में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी पिछले चार माह से गांव में सफाई करने नहीं आया, इसके बावजूद उसका मानदेय/भुगतान लगातार जारी कर दिया गया।मामला तब और गंभीर हो गया जब खुद ग्राम प्रधान ने बताया कि चार महीनों से सफाई कर्मी न तो गांव में सफाई करने आया और न ही पेरोल पर हस्ताक्षर कराने आया। इसके बाद भी भुगतान हो जाना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जब मौके पर सफाई कार्य हुआ ही नहीं तो फिर कागजों में भुगतान किस आधार पर पास किया गया। क्या ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक बैठे अधिकारी बिना मौके की जांच किए ही भुगतान को मंजूरी दे देते हैं?ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और अगर बिना काम किए भुगतान हुआ है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।वहीं अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और आखिर चार माह तक गायब रहे सफाई कर्मी के भुगतान की जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें