राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का हुआ वितरण 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का हुआ वितरण

मिश्रित, सीतापुर / विकासखंड मिश्रित परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में तैनात प्रभारी महेंद्र कुमार द्वारा खरीफ फसल में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) एवं नेशनल मिशन आन ऑयलसीड्स के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनाहनगर , रामपुर भूड़ा एवं आदि गांवो के किसानों को निःशुल्क मूंगफली का बीज वितरित किया गया । इस अवसर पर बीज भंडार प्रभारी महेंद्र कुमार ने किसानों को प्रमांणित बीज के उपयोग के लाभ बताते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान निर्मल कुमार , यशवंत कुमार , रामनरेश आजाद , गणपति , श्रीपाल , सियाराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे । किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें