
अचानक आंख लगने से बाइक सवार खाई में गिरा, पैर टूटा
नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा
बिसवां/सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के शेख सराय निवासी साजिद पुत्र सलीम सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया गया कि वह किसी कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक आंख झपकी आ जाने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
यह हादसा सांडा रोड पर मल्हपुर गांव के पास हुआ। दुर्घटना में साजिद के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां ले जाया गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।