प्रचंड गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेसान 

प्रचंड गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेसान

मिश्रित सीतापुर / वर्तमान समय भीषण गर्मी पड़ रही है । पसु , पक्षी भी प्यास से ब्याकुल हो रहे है । परन्तु विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित में तैनात जिम्मेदार अधिकारी शहरी व ग्रामीण इलाकों में बराबर अघोषित विद्युत कटौती कर रहे है । जब कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के सख्त आदेश दिए है । मिश्रित टाउन में तो कुछ हद तक विद्युत आपूर्ति सही है । परन्तु ग्रामीण इलाकों में नाम मात्र की बिजली आपूर्ति की जा रही है । उसमें भी प्रत्येक दस मिनट पर ट्रिपिंग और लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है । जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है । कहीं तेज हवा चलने से आपात विद्यित कटौती तो कहीं लोकल फाल्ट की समस्या बताकर अघोषित विद्युत कटौती प्रति दिन की जा रही है । अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण इलाकों में पेय जल संकट उत्पन्न हो गया है । आपको बता दे विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित से कस्बा मिश्रित , फूलपुर झरिया , रामकोट , कुतुबनगर , मछरेहटा सहित पांच फीडरों का संचालन हो रहा है । जिसमें मिश्रित टाउन को भी सही विद्युत आपूर्ति नही हो रही है । अन्य चार फीडर ग्रामीण है । जिनमें बराबर अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है । रामकोट फीडर से ही विश्व बैंक फीडर संचालित है । परन्तु सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है । जिससे ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता बिजली समस्या को लेकर काफी परेसान है । इस सम्बंध में विद्युत जेई संतोष कुमार से बात की गई तो बताया है । कि गर्मी अधिक हो रही है । लोकल विद्युत फाल्ट हो जाते है । कटौती रोस्टर के हिसाब से की जा रही है । सीघ्र ही सभी समस्याओं का समांधान करा दिया जाएगा ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें