निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़।राजापुर बिंधन,डेरवा,प्रतापगढ़ में नव निर्मित गौरी शुक्ला हॉस्पिटल के प्रथम दिन आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दूर दूर आये सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी।दूर दराज से आये हुए मरीजों की खून,सुगर ,लंग्स,किडनी,हार्ट आदि की जाँच ड्राक्टरों के द्वारा करके आवश्यक परामर्श दिया गया।ग्रामीण अंचल में 110 बेड का निर्मित गौरी शुक्ला हॉस्पिटल में चौबीस घंटे (24/7) आपात कालीन सेवा उच्च स्तरीय डाक्टरों की टीम द्वारा की जाएगी। साथ ही यहाँ एक्सरे,आई सी यू,एन आई सी यू,ओटी,जनरल वार्ड,पैथालाजी लैब,मेडिकल वार्ड पर विश्वस्तरीय बहुविशेषता (मल्टी स्पेशलिटी ) की सुबिधा के साथ उपलब्ध है।हॉस्पिटल के चेयरमैन राजेश शुक्ला के साथ पूनम शुक्ला,कर्नल कमल कुमार, ड्रा.अनंत लक्षेद्र, रामआसरे शुक्ल,सुभाष चंद्र मिश्र,शम्भू नाथ मिश्र,आशुतोष तिवारी,हर्षित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें