फोर जी और फाइफ जी नेट वर्क का दावा करके उपभोक्ताओं को खुले आम लूट रही जिओ दूर संचार कम्पनी 

फोर जी और फाइफ जी नेट वर्क का दावा करके उपभोक्ताओं को खुले आम लूट रही जिओ दूर संचार कम्पनी

नैमिष टुडे /सवाददाता

मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित सहित आस पास के ग्रामीण इलाको में काफी समय से जिओ दूर संचार कम्पनी की नेट वर्क ब्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त चल रही है । जिओ उपभोक्ताओं का फोन तो किसी न किसी तरह लग जाता है । परन्तु ठीक से वार्ता तक नहीं हो पाती है । जब कि कस्बा मिश्रित क्षेत्र में जिओ कम्पनी फोर जी और फाइफ जी के तहत अच्छा नेट वर्क देने का दावा करके उपभोक्ताओं की गाढी कमांई पर खुले आम डांका डाल रही है । जब कि मिश्रित क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में सबसे जादा जिओ कम्पनी के ही उपभोक्ता है । उनकी माने तो वह अपने मोबाइल फोन में 449 रुपए का रीचार्ज मात्र 28 दिनों के लिए कराते है । परन्तु नेट न चलने के कारण 449 रुपए उनके प्रत्येक मांह फ्री में चले जाते है । उपभोक्ताओं का आरोप है । कि वह कस्टमर केयर आदि से सैकड़ो बार सिकायत कर चुके है । फिर भी एयर टेल कम्पनी व्दारा मिश्रित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की नेट वर्क ब्यवस्था सही नही की जा रही है । जिससे सीएससी , बैंकिंग और सरकारी कार्यालयों के सभी कार्य बाधित चल रहे है । यहां के उपभोक्ताओं ने जिओ के नेट वर्क से तंग आकर एयर टेल जैसी दूसरी कम्पनियो में अपनी सिम पोर्ट कराने का मन बना रहे है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें