ज्येष्ठ मांह के छठे मंगलवार को क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब 

ज्येष्ठ मांह के छठे मंगलवार को क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

मिश्रित, सीतापुर / ज्येष्ठ मांह के छठे मंगलवार को धार्मिक नगर मिश्रित सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही । श्रद्धालुओं ने महाबली हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद लिया । कस्बा मिश्रित के नहर चौराहा, तहसील चौराहा तथा ग्राम गुफ्फापुरवा स्थित प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, रामचरितमानस पाठ और सुंदरकांड के आयोजन किए गए । भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए , जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों के माध्यम से प्रसाद का वितरण किया गया । विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत इंडलवल ग्रंट के मजरा दशरथपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि बीरवाल सिंह भदौरिया ने विशाल भंडारे का आयोजन किया । आयोजित भंडारे में प्रधान प्रतिनिधि राजन मिश्र सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । कस्बे के पीपल चौराहा, नहर चौराहा, तहसील चौराहा सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत, बूंदी , कढ़ी-चावल , छोला-चावल तथा अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई । भीषण गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला । महिला , पुरुष , युवा और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । देर सायं तक मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा । पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा । ज्येष्ठ मांह के छठे मंगलवार पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की । तथा श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा का संदेश भी दिया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें