विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लीलापुर, प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शमशेरगंज में शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी संजय शुक्ल द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए समाजसेवी संजय शुक्ल का सारस्वत सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी संजय शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, जिनके बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके पश्चात कार्यक्रम के आयोजन शिक्षा एवं साहित्यकार डॉ अरुण कुमार रत्नाकर के द्वारा पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी संजय शुक्ल का सारस्वत सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिकाधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अमृता सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, कविता सोनी, मुकेश कुमार, रंजन कुमार, हरिवंश शुक्ल, अरविन्द दुबे आदि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें