
छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस पर शरबत प्याऊ एवं लैया वितरण का भव्य आयोजन
महमूदाबाद, सीतापुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के पावन अवसर पर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं उनके सहयोगी आलोक कुमार वर्मा सहित अन्य सहयोगियों द्वारा बस स्टॉप, महमूदाबाद पर शरबत प्याऊ एवं लैया वितरण भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर तथा राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख अनुज कुमार जैन ने भी पुष्प अर्पित कर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं राहगीरों ने शरबत एवं लैया प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, जनसेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा, कमल वर्मा, जीशान कदीर, राजा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत प्रदान करना तथा सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
सभी सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं जनसहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज में परोपकार, राष्ट्रप्रेम एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास सिद्ध हुआ।