मिश्रित में लाखों की लागत से बन रहे नाले में अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग तेज

मिश्रित में लाखों की लागत से बन रहे नाले में अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग तेज

मिश्रित, सीतापुर / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य द्वारा मेला मैदान क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पालिका कार्यालय से तालाब तक लाखों रुपये की लागत से सरकारी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसमें अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आने लगे हैं । जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है । स्थानीय नागरिकों का आरोप है । कि निर्माणाधीन नाले में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है । कि नाले के निर्माण में घटिया एवं अमानक सामग्री प्रयोग की जा रही है । जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की माने तो नाला बनने के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त हो सकता है । और सरकारी धन का दुरुपयोग हो सकता है । यहां के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है । कि पुराने नाले की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी तथा पुरानी ईंटों को कार्यदायी संस्था द्वारा नगर पालिका की जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठवाकर कहीं अन्यत्र बेचा जा रहा है । लोगों का कहना है । कि सरकारी संसाधनों का निजी लाभ के लिए उपयोग किया जाना गंभीर मामला है । जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय नागरिकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है । स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए पूरे मांमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है । उनका कहना है । कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं । तो संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । स्थानीय निवासियों की मांग है । कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाय । उपयोग की जा रही सामग्री का परीक्षण कराया जाय । तथा पुराने नाले से निकाली गई मिट्टी एवं ईंटों के निस्तारण की भी जांच की जाय । ताकि सरकारी धन और संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर उठे इन सवालों के बीच लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें