पूर्णागिरी ब्रिक फील्ड (ईंट भट्टा) पर लगी भीषण आग

पूर्णागिरी ब्रिक फील्ड (ईंट भट्टा) पर लगी भीषण आग

नैमिष टुडे संवाददाता
संदना सीतापुर

संदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमलापुर गांव के निकट पूर्णागिरी ब्रिक फील्ड (ईंट भट्टा) पर मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमलापुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित इस भट्टे में रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। आग को देख मौके पर मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः नियंत्रण पा लिया l

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें