
समाज सेवा के साथ-साथ संगठन की मदद करने वाले भामाशाह व्यापारियों को किया गया सम्मान
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला नगर अध्यक्ष/ जिला प्रभारी विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी,के नेतृत्व में समाज सेवा के साथ-साथ संगठन भामाशाह व्यापारियों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा की टीम ने सभी व्यापारियों का बहुत ही आदर पूर्वक सम्मान किया और बताया कि व्यापार मंडल लालगंज द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का सम्मान समारोह चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज के सभागार में आयोजित किया गया। संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि समाज के हर पुनीत कार्य में व्यापारी समाज सदैव आगे बढ़ सहयोग करता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं सरकार की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करता है पूर्व के कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद और त्योहारों पर बाजार को सजाने में व्यापारियों की भूमिका सराहनीय रही है। सम्मान स्वरूप व्यापारियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी , जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई और नगर महामंत्री शिवम गुप्ता हंसराज विश्वकर्मा ने व्यापारियों से डिजिटल लेनदेन बढ़ाने और ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करने की अपील की। सम्मान पाकर व्यापारियों ने खुशी जताई और आगे भी सामाजिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक रविंद्र मुरारका, अनिल गुप्ता संरक्षक प्रमोद मिश्रा राम बाबू सोनी नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सोनी शीलू त्रिवेदी मोहम्मद परवेज,कौशलेंद्र कंचन,पुष्कर गुप्ता विनय गुप्ता अनिल सोनी अंकुर गुप्ता पीयूष गुप्ता नीरज गुप्ता आशुतोष गुप्ता रोहित गुप्ता,शिवम सोनी विनोद गुप्ता अभिषेक गुप्ता राहुल खन्ना सर्वेश सुनील सोनी अनिल गुप्ता सराफ सोनी,पारुल गुप्ता मंडी समिति अध्यक्ष सुरेश सोनकर श्रवण कुमार मौर्य बाबा रहम अली विनोद सोनी, रामसजीवन सोनकर दिनेश गुप्ता सराफ विष्णु रस्तोगी रितेश गुप्ता हरेश त्रिपाठी शमसुद्दीन बंगाली इमरान अली बबलू खोया डॉ आर बी पंकज पीयूष गुप्ता,विशाल गुप्ता कैलाश चंद्र गुप्ता,बीरू तिवारी सचिन गुप्ता वृंदावन पुतान गुप्ता,बालकृष्ण साहू,सुशील साहू जीतू सोनी आदि एक सैकड़ा से ज्यादा व्यापारियों का सम्मान हुआ।