ई रिक्शा पलटने से ड्राइवर की दबकर मौत 

ई रिक्शा पलटने से ड्राइवर की दबकर मौत

मिश्रित सीतापुर / सीतापुर हरदोई मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई । हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । जानकारी के अनुसार थाना रामकोट क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी दीपक पुत्र सुरेश ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे । आज शनिवार को वह सीतापुर से मिश्रित की ओर अपने ई-रिक्शा में कुछ सामान लादकर आ रहे थे । जैसे ही वह मिश्रित हरदोई रोड पर कर्मसेपुर गांव के पास पहुंचे तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में ई-रिक्शा चालक दीपक उसके नीचे दब गए । जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है । हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें