
मोहल्ले के दबंगो ने की मार पीट तोड़ा कार का शीशा
मिश्रित सीतापुर / थाना नैमिषारण्य के उत्तर वार्ड निवासिनी विमला देवी पत्नी पालूराम ने थाना प्रभारी नैमिषारण्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि मोहल्ले के ही निवासी चमन , बबलू पुत्र गण मुन्नूलाल तथा मन पुत्र बबलू जो दबंग किस्म ब्यक्ति हैं । पीड़िता के परिवार को आए दिन परेसान किया करते है । दिनांक 31 मार्च को पीड़िता के दरवाजे पर आकर अश्लील गालियां देते हुए कार शीशा तोड़ डाला । पीड़िता द्वारा विरोध करने पर सभी आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडो से मारपीट करने लगे । इस मार पीट के दौरान पीड़िता के बेटे कल्लू की उंगली में काफी चोट आई है । आरोप है कि आरोपी चमन दारू के नशे में धुत होकर आए दिन पीड़िता व उसके परिवार को गाली गलौज करके परेशान करता रहता है । इस लिए पीड़ित ने मांमले का शिकायती पत्र थाना प्रभारी को दिया था । जिस पर उन्होंने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करके उपजिलाधिकारी न्यायालय को चालान भेज दिया था । पीड़िता का आरोप है । कि सभी आरोपी जब वहां से जमांनत पर रिहा होकर आए हैं । तबसे पुनः प्रार्थिनी व उसके परिवार को शराब पीकर गाली गलौज व मार डालने की धमकी देते हुए परेशान कर रहे हैं । इस लिए पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को मांमले का शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की हैं ।