प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ सम्मान

लालगंज, प्रतापगढ़ । शुक्रवार को शमशेरगंज बाजार में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शेष नारायण यादव (अजय) के सम्मान में शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार एवं शिक्षक आशुतोष गिरि ‘दीपक’ द्वारा मां सरस्वती की वाणी वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार प्रदीप मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शेष नारायण यादव ने अपनी मेहनत, लगन और निष्पक्ष कार्यशैली के बल पर समाज में एक मजबूत पहचान बनाई है। यही समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण पद तक लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। शेष नारायण यादव जैसे युवा और ऊर्जावान लोग जब नेतृत्व की भूमिका में आते हैं, तो संगठन और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब जैसे मंच पर सक्रिय और कर्मठ व्यक्तित्व का चयन होना संगठन की मजबूती का संकेत है।उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहकर निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कवि एवं पत्रकार हरिवंश शुक्ल शौर्य , वरिष्ठ पत्रकार राकेश तिवारी, पत्रकार अरविन्द दुबे, रंजन कुमार, शहबाज खान, मो. रिजवान आदि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें